. India Janaganana 2027 Online Apply: भारत की पहली डिजिटल जनगणना शुरू, मोबाइल से स्व-गणना कैसे करें? पूरी प्रक्रिया
Type Here to Get Search Results !

Admission

ताज़ा अपडेट्स
Loading updates...
🚀 SD ऑनलाइन कैफे — स्टूडेंट्स की पहली पसंद! ⭐ अब एडमिशन फॉर्म, स्कॉलरशिप जानकारी, परीक्षा के एडमिट कार्ड, या रिजल्ट्स चेक करना हो — सब कुछ एक ही जगह। 💻 स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल सेवाएँ: सभी प्रकार के एडमिशन और परीक्षा फॉर्म भरना। स्कॉलरशिप जानकारी। डिजिटल सेवाएँ जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड अपडेट। 🎯 SD ऑनलाइन कैफे ही क्यों? स्मार्ट बनिए: पढ़ाई पर ध्यान दें, फॉर्म भरने का काम हम पर छोड़ें। ⏱️ समय बचाइए: लाइन में लगने से बचें, घर बैठे पाएँ हर सेवा। 🤝 भरोसेमंद: अनुभवी टीम द्वारा सटीक और तेज काम। पढ़ाई का प्रेशर कम करें, स्मार्ट बनें! ⚡ स्मार्ट काम, डिजिटल पहचान - अब घर बैठे करवाएं हर ऑनलाइन काम! 🌟 स्मार्ट बनिए, समय बचाइए! SD Online Cafe से घर बैठे ऑनलाइन काम करवाइए। लाइन में क्यों लगना, जब SD Online Cafe से घर बैठे हो सकता है हर ऑनलाइन काम! ✅ Smart • Dependable • Secure • Dynamic
Admission
Loading...
Latest Update
Loading...
Latest Jobs
Loading...
Sarkari Yojana
Loading...
Scholarship
Loading...
Admit Card
Loading...
Results
Loading...
University Update
Loading...
Others
Loading...
Technologia
Loading...
Mobile /PC
Loading...
Explorer
Loading...

India Janaganana 2027 Online Apply: भारत की पहली डिजिटल जनगणना शुरू, मोबाइल से स्व-गणना कैसे करें? पूरी प्रक्रिया

Shahatab SD 0

India Janaganana 2027 Online Apply: भारत की पहली डिजिटल जनगणना शुरू, मोबाइल से स्व-गणना (Self-Enumeration) कैसे करें? पूरी जानकारी

Latest Update, Sarkari Yojana | 24/04/2026 | By SD

India Janaganana 2027 Online Apply: भारत की पहली डिजिटल जनगणना शुरू, मोबाइल से स्व-गणना (Self-Enumeration) कैसे करें? पूरी जानकारी

India Census 2027: देश की पहली डिजिटल जनगणना शुरू, अब नागरिक खुद से भर सकेंगे अपना विवरण!

🏢 India Janaganana 2027 🏢

Scheme: 1st Digital Census of India

Mode: Online Self-Enumeration & Door-to-Door

Application Fee: ₹0/- (नि:शुल्क)

क्या आप भारत देश के ज़िम्मेदार नागरिक हैं और आप देश की आगामी जनगणना 2027 के शुरू होने का लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं? अगर हाँ, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी और ऐतिहासिक खुशखबरी निकल कर आ रही है। भारत सरकार और 'भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय' (Office of the Registrar General and Census Commissioner) की ओर से भारत की जनगणना 2027 (India Census 2027) को शुरू करने को लेकर पूरा आधिकारिक कार्यक्रम (Schedule) जारी कर दिया गया है।

भारत में हर 10 साल में एक बार जनगणना होती है। पिछली जनगणना साल 2011 में हुई थी और अगली 2021 में होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी (COVID-19) के कारण इसे टालना पड़ा था। अब आखिरकार केंद्र सरकार ने इसे 2027 में आयोजित करने का फैसला किया है। लेकिन इस बार की जनगणना भारत के इतिहास में सबसे अलग, स्मार्ट और हाई-टेक होने वाली है। SD Online Cafe आपको बताना चाहता है कि यह देश की पहली "डिजिटल जनगणना" (Digital Census) होगी।

इस बार देश के नागरिकों को एक बहुत ही शानदार सुविधा दी जा रही है जिसका नाम है "ऑनलाइन स्व-गणना" (Online Self-Enumeration)। इसका सीधा सा मतलब यह है कि अब आपको अपने घर पर जनगणना अधिकारियों (Enumerators) के आने का और फॉर्म भरने का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। आप चाहें तो अपने घर बैठे अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर का उपयोग करके, सरकार द्वारा जारी किए गए पोर्टल या ऐप पर खुद ही अपने परिवार का पूरा विवरण (Details) दर्ज़ कर सकते हैं।

यदि आप India Janaganana 2027 Online Apply के बारे में संपूर्ण और सटीक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, जैसे कि— आपके राज्य में स्व-गणना कब से शुरू होगी? घर-घर जाकर सर्वेक्षण कब होगा? सरकार आपसे कौन से 33 अहम सवाल पूछेगी? और आप अपने मोबाइल से इस जनगणना में कैसे भाग ले सकते हैं? तो इस विस्तृत (Detailed) और मेगा-आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें।

India Janaganana 2027 : Overviews (संक्षिप्त विवरण)

विवरण (Description) महत्वपूर्ण जानकारी (Details)
लेख का नाम India Janaganana 2027 (भारत की जनगणना)
लेख का प्रकार Latest Update / National News
आयोजक विभाग भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय
जनगणना का प्रकार पहली डिजिटल जनगणना (1st Digital Census)
आवेदन / गणना प्रक्रिया ऑनलाइन (स्व-गणना) एवं ऑफलाइन (डोर-टू-डोर)
आवेदन शुल्क (Fee) ₹0/- (बिलकुल फ्री)
आधिकारिक पोर्टल censusindia.gov.in

ऑनलाइन स्व-गणना (Self-Enumeration) क्या है और इसके क्या फायदे हैं?

स्व-गणना (Self-Enumeration) का सीधा अर्थ है खुद से अपनी और अपने परिवार की जानकारी सरकार तक पहुँचाना। पहली बार ऐसा हो रहा है कि भारत सरकार ने जनगणना पोर्टल (Census Portal) पर एक ऐसा विकल्प दिया है जहाँ कोई भी नागरिक अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का उपयोग करके अपने परिवार के सभी सदस्यों (जन्म, शिक्षा, उपकरण, घर की स्थिति आदि) की जानकारी ऑनलाइन दर्ज़ कर सकता है।

इसके प्रमुख फायदे: जब आप अपनी स्व-गणना पूरी कर लेंगे, तो पोर्टल आपको एक Reference Number (अभिस्वीकृति संख्या) देगा। इसके बाद जब भी कोई सरकारी जनगणना अधिकारी (Enumerator) सर्वे के लिए आपके घर आएगा, तो आपको उनसे सारे सवालों के जवाब दोबारा देने की ज़रूरत नहीं होगी। आप बस उन्हें अपना रेफरेंस नंबर दिखा देंगे, और वे उसे अपने डिवाइस में वेरिफाई कर लेंगे। इससे न सिर्फ आपका कीमती समय बचेगा, बल्कि डाटा में गलती (Errors) होने की गुंजाइश भी बिल्कुल खत्म हो जाएगी।

State-wise List: जानें किस राज्य में कब होगी "स्व-गणना" (Self Enumeration Dates)

सरकार ने इतनी बड़ी आबादी की जनगणना को सुचारु रूप से चलाने के लिए देश को अलग-अलग चरणों (Phases) में बाँटा है। आप नीचे दी गई तालिका (Table) में अपने राज्य की स्व-गणना की तारीख देख सकते हैं। ध्यान रहे, आप इसी समय-सीमा के भीतर ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे:

राज्य / केंद्र शासित प्रदेश का नाम स्व-गणना तिथि (Self Enumeration Period)
Andaman & Nicobar Islands, Delhi, Goa, Karnataka, Lakshadweep, Mizoram, Odisha, Sikkim 01 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026
Gujarat, Dadra & Nagar Haveli, Daman & Diu 05 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026
उत्तराखंड (Uttarakhand) 10 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026
बिहार (Bihar) 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026
Madhya Pradesh, Andhra Pradesh, Arunachal Pradesh, Chandigarh, Chhattisgarh, Haryana 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026
तेलंगाना (Telangana) 26 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026
पंजाब (Punjab) 30 अप्रैल 2026 से 14 मई 2026
Delhi, Maharashtra, Meghalaya, Rajasthan, Jharkhand 01 मई 2026 से 15 मई 2026
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) 07 मई 2026 से 21 मई 2026
J&K, Ladakh, Puducherry 17 मई 2026 से 31 मई 2026
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) 01 जून 2026 से 15 जून 2026
केरल व नागालैंड (Kerala & Nagaland) 16 जून 2026 से 30 जून 2026
तमिलनाडु व त्रिपुरा (Tamil Nadu & Tripura) 17 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026
असम (Assam) 02 अगस्त 2026 से 16 अगस्त 2026
मणिपुर (Manipur) 17 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026

State-wise List: जानें किस राज्य में कब होगा "घर-घर जाकर सर्वेक्षण" (Door-to-Door Census)

स्व-गणना की अवधि समाप्त होने के तुरंत बाद, सरकार द्वारा नियुक्त प्रगणक (जनगणना अधिकारी/शिक्षक) डोर-टू-डोर (Houselisting & Housing Census) जाकर सर्वेक्षण का काम शुरू करेंगे। इसकी राज्यवार सूची नीचे दी गई है:

राज्य / केंद्र शासित प्रदेश का नाम सर्वेक्षण की अवधि (Houselisting Period)
Andaman & Nicobar Islands, Delhi, Goa, Karnataka, Lakshadweep, Mizoram, Odisha, Sikkim 16 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026
Gujarat, Dadra & Nagar Haveli, Daman & Diu 20 अप्रैल 2026 से 19 मई 2026
उत्तराखंड (Uttarakhand) 25 अप्रैल 2026 से 24 मई 2026
Madhya Pradesh, Andhra Pradesh, Arunachal Pradesh, Chandigarh, Chhattisgarh, Haryana 01 मई 2026 से 30 मई 2026
बिहार (Bihar) 02 मई 2026 से 31 मई 2026
तेलंगाना (Telangana) 11 मई 2026 से 09 जून 2026
पंजाब (Punjab) 15 मई 2026 से 13 जून 2026
Delhi, Maharashtra, Meghalaya, Rajasthan, Jharkhand 16 मई 2026 से 14 जून 2026
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) 22 मई 2026 से 20 जून 2026
J&K, Ladakh, Puducherry 01 जून 2026 से 30 जून 2026
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) 16 जून 2026 से 15 जुलाई 2026
केरल व नागालैंड (Kerala & Nagaland) 01 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026
तमिलनाडु व त्रिपुरा (Tamil Nadu & Tripura) 01 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026
असम (Assam) 17 अगस्त 2026 से 15 सितम्बर 2026
मणिपुर (Manipur) 01 सितम्बर 2026 से 30 सितम्बर 2026

⚠️ कानूनी चेतावनी (Legal Alert) ⚠️

जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 8 (1) के अंतर्गत सभी नागरिकों को सही जानकारी देना अनिवार्य है।

गलत जानकारी देने पर दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है!

जनगणना 2027 में पूछे जाने वाले 33 महत्वपूर्ण प्रश्न (List of 33 Questions)

भारत सरकार द्वारा जनगणना 2027 के लिए जो फॉर्म तैयार किया गया है, उसमें मुख्य रूप से 33 अहम सवाल (Questions) पूछे जाएंगे। इन सवालों को 4 अलग-अलग श्रेणियों (Categories) में बाँटा गया है ताकि सरकार देश के नागरिकों के रहन-सहन और उनकी आर्थिक स्थिति का सही आकलन कर सके:

प्रश्न की श्रेणी (Category) पूछे जाने वाले सवालों की सूची
1. घर के संबंध में (House Details)
  • 1. मकान नंबर (House Number)
  • 2. जनगणना मकान संख्या
  • 3. घर किस फर्श का है? (Floor Material)
  • 4. घर के दीवाल की सामग्री (Wall Material)
  • 5. घर के छत की सामग्री (Roof Material)
  • 6. घर का उपयोग (किस काम के लिए)
  • 7. घर की स्थिति (Condition of House)
  • 8. घर स्वयं के नाम है या किराया पर?
  • 9. घर में कितने कमरे हैं?
2. परिवार के संबंध में (Family Details)
  • 10. परिवार की कुल संख्या
  • 11. घर में कितने जन (लोग) रहते हैं?
  • 12. परिवार के मुखिया का नाम (Head of Family)
  • 13. परिवार के मुखिया का लिंग (Gender)
  • 14. परिवार के मुखिया की जाति (SC/ST/OBC/General)
  • 15. घर में कितने विवाहित परिवार (Married Couples) रहते हैं?
3. घर की बुनियादी जरुरतें (Basic Amenities)
  • 16. पेयजल (Drinking Water) का स्रोत
  • 17. पेयजल की उपलब्धता (Availability)
  • 18. प्रकाश (Lighting) का मुख्य स्रोत
  • 19. शौचालय की सुलभता (Toilet Facility)
  • 20. किस प्रकार का शौचालय है?
  • 21. गंदे पानी का निकास (Drainage System)
  • 22. स्नानगृह (Bathroom) की उपलब्धता
  • 23. रसोईघर की उपलब्धता (एलपीजी/पीएनजी)
  • 24. खाना पकाने का मुख्य साधन (Fuel Source)
  • 25. परिवार के खाने का मुख्य अनाज (Main Cereal)
4. घरेलु उपकरणों की उपलब्धता (Assets & Devices)
  • 26. रेडियो (Radio)
  • 27. टेलीविजन (TV)
  • 28. इंटरनेट सुविधा (Internet Connection)
  • 29. लैपटॉप/कंप्यूटर (Laptop/PC)
  • 30. टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्ट फोन
  • 31. साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड
  • 32. कार/जीप/वैन (Four Wheeler)
  • 33. मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी सूचना हेतु)

How to Do Self-Enumeration Online? (ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म कैसे भरें)

यदि आप India Janaganana 2027 में खुद से अपने परिवार की जानकारी दर्ज करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए सभी आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने मोबाइल या कंप्यूटर से अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं:

  1. Step 1: स्व-गणना करने के लिए सबसे पहले आपको भारत सरकार के जनगणना पोर्टल (censusindia.gov.in) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या 'Census 2027 Mobile App' डाउनलोड करना होगा।
    form page

  2. Step 2: होम पेज पर पहुँचने के बाद आपको "Self-Enumeration Portal" या "ऑनलाइन स्व-गणना" के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. Step 3: क्लिक करने के बाद आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा। यहाँ आपको अपना Mobile Number दर्ज करना होगा। आपके नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा, उसे डालकर पोर्टल में लॉगिन करें।
  4. Step 4: लॉगिन करने के बाद आपके सामने जनगणना का मुख्य एप्लीकेशन फॉर्म (Form) खुलकर आ जाएगा जिसमें ऊपर बताए गए सभी 33 प्रश्न होंगे।
    notification

  5. Step 5: अपने घर, परिवार के मुखिया और सभी उपकरणों से संबंधित पूछी जाने वाली सभी जानकारी को बहुत ही सावधानीपूर्वक और सही-सही भरें। (ध्यान रहे कि गलत जानकारी देना अपराध है)।
  6. Step 6: सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को एक बार फिर से चेक (Review) करें और अंत में 'Submit' बटन पर क्लिक कर दें।
  7. Step 7: सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक Reference Number / Acknowledgement Receipt आ जाएगी। इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
  8. Step 8: जब जनगणना अधिकारी (Enumerator) सर्वे के लिए आपके घर आएँगे, तो आपको बस उन्हें यही रेफरेंस नंबर दिखाना होगा।

Important Direct Links (महत्वपूर्ण लिंक्स)

महत्वपूर्ण लिंक्स डायरेक्ट लिंक (Click Here)
Janaganana 2027 Self Enumeration Online Apply Link Active 
Download Time Line Notification Click Here
Download Flow Chart Notification Click Here
Official Notification of India Janaganana 2027 Download PDF
Official Website (Census Portal) censusindia.gov.in
Sarkari Yojana (सरकारी योजनाएं) View All Yojana
SD Online Cafe Home Page Go to Home Page
Join WhatsApp Channel (Fast Updates) Join Now
Join Telegram Channel Join Now

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों, आज के इस अत्यंत महत्वपूर्ण और विस्तृत लेख में हमने आपको India Janaganana 2027 (भारत की डिजिटल जनगणना 2027) के बारे में ए टू ज़ेड (A to Z) संपूर्ण जानकारी बहुत ही सरल और विस्तारपूर्वक प्रदान की है। देश के विकास और भविष्य की योजनाओं को सही दिशा देने के लिए जनगणना सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, और हम सब का कर्तव्य है कि हम इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें और सही जानकारी दें।

हम आशा करते हैं कि SD Online Cafe द्वारा दी गई यह जानकारी आपको बेहद पसंद आएगी और 'ऑनलाइन स्व-गणना' करने में आपकी पूरी मदद करेगी। यदि आपको यह पोस्ट मददगार लगी हो, तो इसे अपने सभी दोस्तों, रिश्तेदारों और स्टडी ग्रुप्स में व्हाट्सएप (WhatsApp) तथा फेसबुक पर ज़रूर शेयर करें ताकि उन्हें भी जनगणना की सही तिथियों और सवालों की जानकारी मिल सके। यदि आपके मन में स्व-गणना फॉर्म भरने या 33 प्रश्नों से संबंधित कोई भी सवाल या संशय (Doubt) है, तो बेझिझक नीचे दिए गए कॉमेंट बॉक्स में लिखकर हमारे साथ ज़रूर शेयर करें। हमारी टीम जल्द से जल्द आपकी सहायता करेगी!

अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण सवाल (Top FAQs)

Q1. India Janaganana 2027 के तहत 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) की सुविधा कब से कब तक उपलब्ध रहेगी?
Ans: भारत जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की सुविधा हर राज्य के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है। उदाहरण के लिए, बिहार में यह सुविधा 17 अप्रैल 2026 से लेकर 01 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। अन्य राज्यों की सूची लेख में ऊपर दी गई है।

Q2. India Janaganana 2027 के तहत घर-घर सर्वेक्षण (Door-to-Door Survey) कब शुरु होगा?
Ans: जो नागरिक ऑनलाइन स्व-गणना नहीं करेंगे, उनके लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा। यह कार्य स्व-गणना समाप्त होने के तुरंत बाद शुरू होगा। बिहार में यह सर्वेक्षण 02 मई 2026 से शुरू होकर 31 मई 2026 तक चलेगा।

Q3. क्या जनगणना के दौरान पूछी गई जानकारी देना अनिवार्य है?
Ans: जी हाँ, बिल्कुल! जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 8 (1) के अंतर्गत पूछे गए सभी 33 प्रश्नों का सत्य और सही उत्तर देना प्रत्येक नागरिक के लिए अनिवार्य है।

Q4. स्व-गणना के बाद क्या करना होगा?
Ans: ऑनलाइन स्व-गणना पूरी होने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर (Reference Number) मिलेगा। जब जनगणना अधिकारी आपके घर सर्वेक्षण के लिए आएंगे, तो आपको बस उन्हें वह रेफरेंस नंबर दिखाना होगा।

Q5. क्या मोबाइल से भी जनगणना का फॉर्म भरा जा सकता है?
Ans: हाँ, आप सरकार द्वारा जारी 'Census App' या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने मोबाइल या कंप्यूटर से बहुत ही आसानी से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

H